Location: Garhwa
खबर सदर अस्पताल से
गढ़वा | गढ़वा थाना क्षेत्र के सिरहे गांव निवासी विशाल कुमार मेहता की पत्नी पुजा कुमारी 25 वर्ष कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।













