खरौंधी से गायब नीलम गुप्ताधाम गुफा में नागिन के रूप में मिली, गांव में उसे देखने को जुट रही भीड़

Location: Garhwa


गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के हुसुर गांव से 3 महीने पूर्व गायब हुई नीलम सोनभद्र जिले के गुप्ता धाम गुफा में मिली। वहां वह नागिन के रूप में परिजनों को16 मीटर अंदर गुफा में मिली । गुफा के अंदर ही शिवलिंग है। वह 72 दिनों तक बिना कुछ खाए पिए अंदर थी।
16 मई को नीलम गांव के मंदिर से अचानक गायब हो गई थी। परिजन उसे 3 महीने से खोज रहे थे। लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। गुप्ता धाम भी उसे खोजने गए थे लेकिन वह नहीं मिली थी। नीलम ने घर से जाने के पहले बताया था कि उसे कोई बुला रहा है वह जाएगी और गुफा के अंदर चली जाएगी। इसी बीच वह घर से गायब हो गई थी।
परिजन खोजबीन कर थक चुके थे। इसी बीच उसकी मां अमरावती देवी को सपना आया कि नीलम गुप्ता धाम गुफा में है । अमरावती देवी अपने बेटे गौतम के साथ सावन की दूसरी सोमारी को नीलम की खोज में गुप्ता धाम चली गई । वहां अंदर गुफा में देखा कि नीलम अजीब हरकत कर रही है। वह जय मां काली, जय मां काली, जय मां काली बोल रही थी। आधे कपड़े में दिख रही है। और सांप की तरह जीभ निकाल रही है। आधा शरीर गुफा के अंदर था। मां और भाई उसे देखकर हैरान रह गए। उसे घर चलने को कहा तो कहा कि नहीं जाएंगे। जाने के पहले 12 घंटे के अखंड कीर्तन करो तब चलेंगे। परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग है अखंड कीर्तन कराया इसके बाद नीलम घर लौटी।
नीलम बताती है कि वह वहां कब कैसे गई उसे कुछ भी पता नहीं है। कुछ याद नहीं है। उसे जो आदेश मिला है वह करेगी। उसे भोजन करना मना है। मैं बिना भोजन के रह रही हूं। अब मेरा गुप्ता धाम में आना-जाना लगा रहेगा।
नीलम को देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो रहे हैं। कुछ लोग इसे दैविक चमत्कार और शक्ति मान रहे हैं। नीलम कहती है कि उसके पास जो आएगा उसे वह आशीर्वाद देगी। भला तो भगवान करेंगे। यदि भला होगा तो भी ठीक नहीं होगा तो भी ठीक। सब भगवान की मर्जी। ह हुसुर गांव की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे अंधविश्वास भी मान रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!