केतार में 251 बहनों की सामूहिक शादी को लेकर जागरूकता अभियान, सामाजिक कुरीतियों पर हुई चर्चा

Location: Garhwa

गढ़वा। आगामी 1 मार्च 2025 को कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी द्वारा आयोजित 251 बहनों की सामूहिक शादी को सफल बनाने के लिए केतार प्रखंड के परसोडीह पंचायत भवन में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर की।

इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बाल विवाह, भ्रूण हत्या, और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, छठ घाट पर आयोजित सामूहिक विवाह के लिए जरूरतमंद कन्याओं के जल्द निबंधन की अपील की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश समन्वयक अजय वर्मा, आकाश दीप भारती, महजबीन खान, पूर्व मुखिया अनिल पासवान, समाजसेवी नागेंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार, विकास तिवारी, विभूति शरण पांडे, विवेक कुमार, अंजू कुमारी गुप्ता, रेणु देवी और रानी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!