केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान

Location: Garhwa

गढ़वा: कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने झारखंड सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जनता की कोई चिंता नहीं की है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक सभी ने केवल अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बढ़ाने में समय बिताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल से सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रही है, जिससे जनता में गुस्सा है। दुबे शनिवार को गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला स्थित भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। दुबे ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार जनता की चिंता नहीं करती और अब जनता भाजपा की सरकार बनाने के मूड में है। उन्होंने भाजपा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना है, और केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में मिला है।

दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है, जबकि भाजपा सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इसके विपरीत, झारखंड की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और स्वाभिमान को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

दुबे ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास घोटालों से भरा है और वह हमेशा बैसाखियों के सहारे सरकार चलाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं और भाजपा को मजबूत बनाएं।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, ओम प्रकाश केशरी, उदय कुशवाहा, रामाशीष तिवारी, रितेश चौबे सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!