केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, पकड़ा गया आरोपी, मंत्री ने कहा,हम डरने वाले नहीं हैं


रांची : भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रिगेड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आज हमला किया गया। हमलावर ने जैसे ही उन पर हमले की कोशिश की वैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे तत्काल पकड़ लिया। भीड़ में घुसकर युवक ने गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर हाथ चलाने की कोशिश की। तत्काल पकड़ लिए जाने के कारण वह अपने मिशन में कामयाब नहीं हो सका। आरोपी युवक का नाम मोहम्मद सैफी है। वह वार्ड पार्षद भी बताया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अपने बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र के बलिया में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे थे। इसी बीच मोहम्मद सैफी ने उन पर हमले की कोशिश की। वहां जमा भीड़ ने आरोपी की पिटाई भी की। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे अपने घेरे में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इधर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह हमले से डरने वाले नहीं हैं। देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों के खिलाफ उनकी जुबान कभी बंद नहीं होगी। एक संप्रदाय के लोग उनको देखना नहीं चाहते। लेकिन ऐसे लोगों से उन्हें डर नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री ने ठीक कहा था कि बाटोगे तो काटोगे।
हिंदुओं को आपस में बांटने की कोशिश चल रही है इससे सावधान रहने की जरूरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!