Location: Garhwa
गढ़वा: क्रिसमस के अवसर पर काश्वि रेस्टोरेंट में एक खास संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। धनबाद से आईं प्रसिद्ध गायिका सोनाली सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा समाजसेवी और काश्वि रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर विक्की जायसवाल ने किया। चार घंटे लंबे इस संगीतमय आयोजन में सोनाली ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए, जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
रेस्टोरेंट की बेहतरीन सजावट, स्वादिष्ट भोजन, और कर्मचारियों के मित्रवत व्यवहार ने भी लोगों का दिल जीत लिया। सोनाली सिंह ने गढ़वा में मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में दोबारा आने की इच्छा जताई।
रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर विक्की जायसवाल ने कहा, “हम हर त्योहार को खास बनाने की कोशिश करते हैं। इस बार सोनाली सिंह की प्रस्तुति ने क्रिसमस को और भी यादगार बना दिया।”
इस आयोजन ने गढ़वा में मनोरंजन और स्वाद का नया स्तर स्थापित किया, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।