कन्या विवाह एण्ड विकास सोसाइटी कि ओर से गरीब एवं जरूरतमंद 2500 बहनों के बीच रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाई एवं राखी का वितरण किया गया

Location: Garhwa

गढ़वा :डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या विवाह एण्ड विकास सोसाइटी कि ओर से गरीब एवं जरूरतमंद बहनों के बीच रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाई एवं राखी का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय डंडई, सोनेहारा, जर्दे , करके, रारो, लवाही, जरही, तसरार, महुदंड, पचौर सहित धुरकी प्रखंड के टाटीडिरी, मर्चैया, परासपानी, भंडार, शक्ति आदि गांवों कि लगभग 2500 बहनों के बीच संस्था द्वारा राखी एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर कन्या विवाह और विकास सोसाइटी के प्रखंड प्रभारी दीनानाथ पांडे ने कहा कि संस्था के सचिव विकास कुमार माली निर्देशानुसार रक्षाबंधन के अवसर पर रजिस्टर्ड बहनों के साथ-साथ अन्य गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को राखी एवं मिठाई भेंट करती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी कुरुतियों को रोकना है। इसी वर्ष दिसंबर माह में 100 से अधिक कन्याओं के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सभी कन्याओं को विदाई सामग्री व अन्य सामान देकर धूमधाम से विवाह कराया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के प्रखंड प्रभारी दीनानाथ पांडे, सुमन देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, पूर्व उप प्रमुख आनंद प्रकाश, मुनीरूद्दीन अंसारी, संस्था के काउंसलर राकेश मेहता, सरवेयर अंकुर प्रसाद, लक्ष्मी मेहता, अनिल कांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!