JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गढ़वा अनुमंडल प्रशासन ने सभी 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 लागू कर दी है।
अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर यह आदेश जारी किया है। यह निषेधाज्ञा 19 जुलाई 2026 को सुबह 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
परीक्षा 19 जुलाई (रविवार) को सुबह 6:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन पालियों में आयोजित होगी। इसके लिए गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश, भीड़ लगाने, सभा, जुलूस, नारेबाजी तथा किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर रोक रहेगी। लाउडस्पीकर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास हथियार, आग्नेयास्त्र, ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पूर्ण रोक रहेगी। परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी सहित सभी प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा आयोग एवं प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश
    error: Content is protected !!