पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): थाना क्षेत्र के मझिआंव में शुक्रवार को पशुओं द्वारा फसल चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।
घायलों में विनोद यादव (50 वर्ष), उनकी पत्नी भगवती देवी (40 वर्ष) तथा स्वर्गीय उपेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. कविता वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
मारपीट में दूसरे पक्ष के सुजीत कुमार यादव (34 वर्ष) को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना ले गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना मुर्गा फार्म के पास हुई। मारपीट के दौरान कई मुर्गियों के भी मरने की सूचना है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा। वहां से चिकित्सकों ने तीनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    नीट-यूजी में हिमांशु राज चौहान ने लहराया परचम, 593 अंक के साथ हासिल की सफलता

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर गढ़वा के 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    पशु से फसल चराने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन गंभीर घायल गढ़वा रेफर

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    बरडीहा के लेभरी विद्यालय में एमडीएम के तेल में मिलावट की आशंका, बीडीओ ने की छापेमारी

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश

    पलामू में अपराध गोष्ठी, लंबित मामलों के निष्पादन व अपराध नियंत्रण पर एसपी ने दिए निर्देश
    error: Content is protected !!