JPSC परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन, 22 जुलाई को आयोग कार्यालय का होगा घेराव

Location: Garhwa

गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग सात वर्षों से JPSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असंतोष, परिणामों में विलंब तथा अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं, जिससे युवाओं का भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास प्रभावित हुआ है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में जारी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम में कट-ऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए गए तथा मेरिट सूची की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इन आरोपों के आधार पर उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर सीबीआई जांच की मांग की।
जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि राज्य के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार से बड़ा है। यदि भर्ती प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न हो रहा है तो सरकार का दायित्व है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा वर्षों का समय लगाते हैं। यदि परीक्षाओं और परिणामों पर लगातार सवाल उठेंगे तो युवाओं का मनोबल टूटेगा। सरकार को निष्पक्ष जांच कराकर अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल करना चाहिए तथा भविष्य की सभी भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
भाजपा नेताओं ने मांग की कि सरकार परीक्षा से जुड़े सभी दस्तावेज, श्रेणीवार कट-ऑफ, मूल्यांकन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारियां सार्वजनिक करे, ताकि किसी भी प्रकार की शंका समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने आंदोलन की घोषणा करते हुए बताया कि 19 जुलाई की शाम जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 22 जुलाई को रांची स्थित JPSC कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि गढ़वा से बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, अशोक केशरी, अविनाश पासवान, मनु उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    रंका में हाथी ने युवक को पटककर कुचला, मौत

    राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, तैयारी पूरी

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कांडी पहुंचा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    कल्याण विभाग में फंड की कमी पर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत
    error: Content is protected !!