झामुमो ने सत्येंद्रनाथ तिवारी के बयान की कड़ी निंदा की, कहा- ‘कोई जाति बिकाऊ नहीं’

Location: Garhwa

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने होटल पद्मावती में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बयान की कड़ी निंदा किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ब्राह्मण जाति के लोगों को बिकाऊ बता रहे हैं बल्कि उन्हें पता होना चाहिए की गढ़वा-रंका विधानसभा में ब्राह्मण ही नहीं बल्कि किसी भी जाति के लोग बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ है। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को इस भ्रम से बाहर आना चाहिए कि ब्राह्मण जाति के लोग उनका गुलाम है और वह दूसरे नेता को समर्थन नहीं देंगे। जब 2009 में जनता ने उन्हें मौका दिया तब से लेकर अपने 10 साल के कार्यकाल में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने चंद ठेकेदार को छोड़कर किसी भी गरीब ब्राह्मण को कोई सहयोग नहीं किया है। जाति के नाम पर अपने समाज के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं बल्कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी समाज के लोगों को ठगने और बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्हें भ्रम है कि ब्राह्मण जाति के लोग मजबूरी में उन्हीं को वोट करेगा परंतु 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया है।

लगातार ऐसे गिरे हुए बयानों से गढ़वा की जनता पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के मानसिकता को भी बारीकी से समझ गई है। कभी वह महिलाओं को चरित्र प्रमाण पत्र देते हुए अदमियाईन जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो अब ब्राह्मण जाति को बिकाऊ कहते फिर रहे हैं। 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद लोगों से मिलते हुए वह कहते थे कि मोदी के नाम पर वोट दिए हैं तो हम काहे समस्या का समाधान करेंगे, उन्हें भ्रम था की पुनः चुनाव में पार्टी और मोदी के नाम पर लोग वोट दे देंगे पर जनता ने सबक सीखा दिया। जहां उनका घर है उसके आसपास के पंचायत के गरीब जनता को वह अपना बनिहार समझते है।

विधायक रहते हुए भी वह अपने ही समाज के लोगों को गाली-गलौज करने का काम करते थे अगर इस बात में सच्चाई नहीं है तो पूर्व विधायक गढ़देवी मंदिर में मां गढ़देवी को साक्षी मानकर यह बात बोल दे कि वह अपने समाज के लोगों को गाली-गलौज नहीं करते थे।

ब्राह्मणों के खिलाफ वक्तव्य देना पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने आलाकमान से सीखे है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गढ़वा में आकर ब्राह्मण समाज के लिए बेटी रोटी जैसे शब्दों का प्रयोग किया था तब वह मंच पर ही विराजमान थे। समाज के लोग इनका साथ छोड़ रहे हैं इसलिए वह बिलबिलाकर ऐसा बयान दे रहे हैं। ऐसे मानसिकता के लोगों को अगर किसी पार्टी ने प्रत्याशी भी बनाया तो जनता पुरजोर विरोध करेगी। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता परेश तिवारी, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय उपाध्याय, करूआ मुखिया नारद तिवारी, गढ़वा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रखंड सचिव रितेश तिवारी, नवलेश घर दुबे, बबलू उपाध्याय, नवीन तिवारी आदि मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!