झामुमो को झटका: सैकड़ों समर्थकों ने बसपा का थामा हाथ, अजय मेटल को जिताने का लिया संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा: विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के बीच गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में बसपा प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने मेराल प्रखंड के तिसरटेटुका पंचायत के ग्राम कोटाम, बानाजांग (रूसिया) में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके विचारों और पार्टी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर झामुमो के पंचायत अध्यक्ष रफीक अंसारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। प्रतिदिन गढ़वा विधानसभा कार्यालय में भी अन्य पार्टियों के समर्थक अजय मेटल से जुड़ रहे हैं।

युवा और जुझारू प्रत्याशी अजय मेटल ने सभी नए समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान सभी ने 2024 में गढ़वा विधानसभा सीट पर बसपा की जीत का संकल्प लिया। पिछले तीन महीनों से बसपा ने बदलाव यात्रा के माध्यम से हजारों लोगों को पार्टी से जोड़ा है।

गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक प्रत्याशी अजय मेटल, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार रवि, और जिला महासचिव शिवशंकर मेहता ने हफीजुल रहमान, हसनैन अंसारी, एसराफिल अंसारी, सफायत अंसारी, गुलजार अंसारी, हसीनाबिबी, रहीस अंसारी, सारधा कुंवर, चिंता देवी, सोनिया देवी, प्रेमन भुईयां, प्रह्लाद परहिया, कृष्णा परहिया, शिव परहिया, छठन भुईयां, लाली भुईयां, मंगल राम, रामजी भुईयां सहित अन्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर अजय मेटल ने कहा कि एनडीए और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशियों की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों की आशाओं और उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हुआ था, लेकिन आज झारखंड के अधिकांश विधायक और सांसद बाहरी राज्य से हैं। वे केवल राज्य को लूटने और छलने का काम करते हैं, और इसी कारण यहां के गरीब, दलित और पिछड़े समुदायों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

जनसंपर्क अभियान में बिहारी चौधरी, विकास कुमार, मुन्ना अंसारी, इसराफिल अंसारी, हफजुल अंसारी, नसरुल अंसारी, ललन कुमार चौधरी, लल्लू चौधरी, महेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!