झामुमो के मिलन समारोह आयोजित, कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

Location: Garhwa

गढ़वा। शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरेज हॉल में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में गढ़वा शहरी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 1000 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में में शामिल किया। सभी युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने एवं राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समारोह में मंत्री को युवाओं ने बुके के साथ साथ फूल के बड़े माला से स्वागत किया गया।
मौक़े पर मंत्री ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। इन्हीं के कंधों पर बेहतर समाज की निर्माण की जिम्मेदारी है। इनके पास सभी चीजों को काफी बारीकी से सोचने, समझने की शक्ति है। आज राज्य की युवा, जनता पूरी तरह से जागरूक है। यह किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य की जल, जंगल, जमीन का भरपूर दोहन किया। आज पूरे राज्य में सभी क्षेत्रों में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। यहां तक कि गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक भी अब काफी तेजी से धुल रहा है। युवाओं में इतनी ताकत है कि ये सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड में राजनीतिक उथल पुथल करने की क्षमता रखते हैं। आज गढ़वा से पूरे राज्य में युवाओं के रूझान का यह संदेश जायेगा। इसका दुर्गामी असर होगा। विपक्षी पार्टियां जो समाज को बांटने का काम करती हैं, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। वे दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। मंत्री ने कहा कि मुझे जब मौक़ा मिला तो आज अनगढ़ गढ़वा को गढ़ रहा हूं। बस इसी तरह आप सभी अपना सहयोग बनाए रखिए। ताकि मैं इसी तरह गढ़वा को विकास के मामले में एक अग्रणी जिला साबित करने में सफ़ल हो जाऊं। उन्होंने कहा कि वक्त कल भी युवाओं का था और आज भी नवजवानों का है। विपुल सिंह, समी खान आदि के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से मंटू पटेल, अंशु कमलापुरी, रिषिकांत शर्मा, पीटर पन्ना, मुन्ना यादव, सत्यम कुमार, उपेंद्र प्रजापति, रंजन पासवान, चंदन कुमार राम, रिजवान अहमद, प्रिंस खान, असलम खान, प्रियांशु, चंदन गौड़, अरूण प्रजापति, फारूक अंसारी, मयंक कुमार पंडित, आजाद अली, अमीन अंसारी, ़ऋतिक नौरंग, अंकित विश्वकर्मा, राजा सिंह, इजहार अंसारी आदि की टीम के साथ 1000 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, संतोष केशरी, बलराम कुमार, पिंटु, शादाब खान, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!