जिस घर में 4 महीने पहले गई थी डोली, उसी घर के आंगन में मायके वालों ने बेटी का किया दाह संस्कार

रांची: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के चतरो गांव में एक अजीब घटना हुई। संभवत पहली बार ऐसी घटना सुनने को मिली। 4 महीने पहले जिस घर के आंगन में बेटी की डोली गई थी, उसी घर के आंगन में पिता और परिजनों ने अपनी बेटी का दाह संस्कार कर दिया। चतरो गांव निवासी केशव यादव के बेटे अजीत यादव से चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर गांव निवासी जगदीश यादव ने चार महीने पहले अपनी बेटी प्रीति की शादी की थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने तीन-चार दिन पहले प्रीति की हत्या कर लाश एक डोभा में फेंक दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर प्रीति की लाश डोभा से बरामद की थी। मायके वालों ने प्रीति के पति, देवर सहित 11 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपी घर से फरार हैं। कल सैकड़ों की संख्या में जगदीशपुर से लोग प्रीति के ससुराल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रीति के पति के घर के आंगन में ही अपनी बेटी का दाह संस्कार कर दिया। गांव वालों ने घर में दाह संस्कार करने से मना किया। लेकिन जगदीशपुर से आए लोग नहीं माने। ग्रामीणों के साथ मारपीट भी हुई। लोग जबरन घर में लाश जला कर चले गए। उनका कहना था कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। हम लाश घर क्यों ले जाएं। हमने इसी घर में बेटी को भेजा था इसलिए लाश ही जलाएंगे। गांव में तनाव की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। तब तक जगदीशपुर के लोग जा चुके थे। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनाती कर दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!