जाटा मुखिया उदय कुशवाहा सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

Location: Garhwa


गढ़वा। राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनाओं एवं गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यां से प्रभावित होकर प्रतिदिन दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। गढ़वा प्रखंड के जाटा पंचायत के मुखिया उदय कुशवाहा सहित विभिन्न गावों के 500 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकुद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के गांगी, गढ़वा, प्रतापपुर, मेढ़ना, बेलचंपा, करूआ, बाएं, बनपुरवा आदि गावों के 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जबकि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जाटा पंचायत के मुखिया उदय कुशवाहा, रंका के उंचरी में बसपा छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालो ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने एवं राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की चाभी जनता के हाथ में होती है। जनता जिसे चाहे उसे अपना प्रतिनिधित्व सौंप सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में चलायी जा रही जनहित के कार्यां से जनता प्रभावित है। पूरे राज्य में लोगों ने पुनः हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का ठान लिया है। उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि राज्य का भला कौन कर सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जब अपने बलबूते पर काफी तेजी से राज्य का चौतरफा विकास करने लगी, राज्य की जनता को उनका हक एवं अधिकार देने लगी तब भाजपाईयों ने साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। परंतु जनता की ताकत एवं न्यायपालिका के बदौलत हेमंत सोरेन ने पुनः जनता के बीच पहुंचकर विकास विरोधियों को शिकस्त दे दी।
पार्टी में आवास पर शामिल होने वालों में मुख्य रूप से भास्कर द्विवेदी, शुभम दुबे, हिमांशु पांडेय, आदित्य दुबे, दीपू चंद्रवंशी, अभिषेक पांडेय, पवन विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, नवल किशोरधर दुबे, दिलीप तिवारी, अश्विनी सिंह, अनंत सिंह, बिट्टू सिंह, अंकित साह, पवन चंद्रवंशी, राहुल पाठक, प्रियांशु कुशवाहा, मंटू यादव, सूरज ठाकुर, आशीष चंद्रवंशी, राजा गुप्ता, नीतेश सोनी, दीपक प्रजापति, रंका के ऊंचरी में प्रेम राम, शिव नारायण राम, शंभू राम, अजीत कुमार रवि, संगीता देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी, सोनी देवी, ममता देवी, कुमारी देवी, सरजू राम, उर्मिला देवी, जोखन भुईयां सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!