Location: Garhwa
बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए, कल देर रात उपायुक्त शेखर जमुआर ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। वितरण अभियान मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और रंका मोड़ सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित हुआ।
लाभुकों ने कंबल प्राप्त कर खुशी जाहिर की और ठंड से बचाव में इसे उपयोगी बताया। साथ ही, जिला प्रशासन के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपायुक्त के साथ सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गढ़वा नीरज कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।