जंगीपुर पेट्रोल पंप के निकट गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा किया गया रूद्राभिषेक

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित सेंट्रल बैंक के निकट गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा रविवार को भगवान भोलेनाथ, महाकालेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया.

रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मुख्य यजमान नागेंद्र जायसवाल एवं उनकी पत्नी रिंकू जायसवाल थे. इस दौरान शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष शिव भक्त उपस्थित थे. शिव भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया. भक्तों ने महाकालेश्वर महादेव पर बेलपत्र, दूध, दही, धतूरा, मधु, भांग, आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर अभिषेक कर शिव की विधिवत पूजा अर्चना की तथा घर परिवार की सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना किया.गायत्री शक्तिपीठ में प्रातः 8:00 बजे से रुद्राभिषेक कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे एवं परिवारजक ललसू राम के द्वारा भगवान महाकालेश्वर का शिव पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया. इस क्रम में भक्तों के हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय महाकाल, ओम नमः शिवाय आदि के उद्घोष से पूरा शक्तिपीठ शिवमय हो गया. रुद्राभिषेक के बाद महाकालेश्वर शिव को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इसके बाद गायत्री हवन व भगवान शिव का मंगला आरती कर पूर्णाहुत किया गया. महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र से आहुतियां दी गई.कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया. शिव के महत्व की चर्चा करते हुए गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने कहा कि सावन माह में जो भी भक्त भगवान शिव का व्रत कर पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक करते हैं, भगवान शिव सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं. सावन माह में भगवान शिव सृष्टि का संचार करते हैं,इसलिए इस समय रुद्राभिषेक अधिक और तुरंत फलदायी होता है. उन्होंने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार देना एवं ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखे रहना शिव के प्रधान गुण हैं. श्री चौबे ने कहा कि मंदिर जन जागरण का केंद्र होता है. महारुद्राभिषेक के माध्यम से समाज में कल्याण होगा समय और काल के साथ जो चल सके तथा अपने जीवन को पूर्णता तक ले चले उनके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है.इस अवसर पर जोखू प्रसाद, गोपाल प्रसाद,मिक्की जायसवाल,मनोज कुमार,मनदीप कमलापुरी,वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी,अनिल लाल अग्रवाल, डॉ सतीश कुमार, अमर जायसवाल, मीना देवी,अनीता देवी,संगीता देवी,सबिता जायसवाल,सकुंतला जायसवाल,आशा जायसवाल, श्रुति जायसवाल,प्रज्ञा जायसवाल,सौम्या जायसवाल,श्रयांस जायसवाल,आराध्य जायसवाल,विनीता जायसवाल,किरण जायसवाल,माधुरी जायसवाल, छाया मोदनवाल, आरवी जायसवाल,सुभद्रा देवी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!