जनता झामुमो की ताकत, भारी बहुमत से विजय का दावा: मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों से गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंचीं। सभी महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री ठाकुर को समर्थन देने का संकल्प लिया और बैठक कर सर्वसम्मति से उन्हें भारी बहुमत से जिताने का वचन दिया।

इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा, “जनता ही झामुमो की असली ताकत है, और नारी शक्ति आज पूरी तरह जागरूक हो चुकी है। हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को उनके हक, अधिकार और सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया है। जब नारी शक्ति जागेगी, तब समाज का समग्र विकास होगा।”

महिलाओं ने मंत्री ठाकुर के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वे हर हाल में उन्हें गढ़वा विधानसभा से विजयी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब बेईमानी का शासन नहीं चलेगा। जो लोग जनता के साथ छल और धोखा करते रहे हैं, गरीबों का हक छीनते रहे हैं और महिलाओं का अपमान करते रहे हैं, उनका अब पूरी तरह बहिष्कार होगा।

महिलाओं ने यह भी कहा कि अब जो लोग गांव में आकर वोट मांग रहे हैं, उन्हें जवाब देना होगा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए क्या किया है, जिससे वे वोट मांगने के लायक बने हैं।

इस कार्यक्रम में झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, मेराल सचिव रेखा पाठक, और गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी सहित मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की कई महिलाएं उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!