इंडिया गठबंधन में राजद को लेकर गतिरोध बरकरार, 6 सीट का ऑफर, 7 पर बन सकती है बात, बिश्रामपुर पर विवाद कायम

Location: रांची

रांची: इंडिया गठबंधन में राजद की हिस्सेदारी को लेकर सोमवार को भी गतिरोध बना रहा। झामुमो कांग्रेस के साथ अभी तक बात नहीं बनी है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने दोपहर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। दोनों नेताओं में काफी देर तक बात हुई। लेकिन बात नहीं बनी। इंडिया गठबंधन में राजद को चार सीट से अब 6 सीट देने को हेमंत सोरेन तैयार हो गए हैं। लेकिन राजद कम से कम 1 सीट और चाह रहा है। राजद 2019 के विधानसभा चुनाव में मिली 7 सीटों से कम पर तैयार नहीं हो रहा। राजद की दावेदारी तो करीब एक दर्जन सीटों पर है। लेकिन गठबंधन न टूटे इसको देखते हुए पार्टी ने अपने रुख में में लचीलापन लाया है। पार्टी अब 7 सीट पर समझौता करने को लगभग तैयार हो गई है। कांग्रेस झामुमो की ओर से यदि एक सीट और दी जाएगी तो बात बन सकती है। देर रात या कल सुबह तेजस्वी यादव हेमंत सोरेन से फिर मिल सकते हैं। तेजस्वी यादव पिछले तीन दिनों से रांची में ही कैंप किए हुए हैं। वह रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। राजद के कई नेता भी कैंप कर रहे हैं। सभी गठबंधन में मिलने वाली सीटों को लेकर इंतजार में हैं। जानकारी के अनुसार राजद को हुसैनाबाद, छतरपुर, चतरा कोडरमा, देवघर और गोड्डा सीट देने पर लगभग सहमति बन गई है। बरकट्ठा इस बार झामुमो अपने पास रखना चाहता है। राष्ट्रीय जनता दल भी इस सीट से लड़ने को तैयार नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल बरकट्ठा के बदले विश्रामपुर की सीट चाह रहा है। विश्रामपुर कांग्रेस के हिस्से में है इसलिए बात नहीं बन पा रही। अब देखना है तेजस्वी और हेमंत सोरेन की आखिरी मुलाकात में क्या फैसला लिया जाता है। राजद के सभी नेता अगली मुलाकात पर नजर लगाए हुए हैं। तेजस्वी यादव प्रत्याशियों को सिंबल देकर ही रांची से लौटेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!