इलाज के बिना रोजगार सेवक का निधन, मनरेगा कर्मियों ने घेरा ग्रामीण विकास मंत्री का आवास

रांची : इलाज के अभाव में गिरिडीह के धनवार के रहने वाले रणजीत राम की मौत हो गई। रणजीत राम पिछले कई दिनों से बीमार थे। लेकिन पैसे की कमी के कारण ठीक से इलाज नहीं करा पा रहे थे। कल उनकी स्थिति गंभीर हुई। परिजन जब अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में रणजीत राम का निधन हो गया। रणजीत राम रोजगार सेवक थे। रणजीत राम के निधन की सूचना पर मनरेगा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उनके घर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इधर रंजीत राम के निधन की खबर के बाद हड़ताली मनरेगा कर्मियों में आक्रोश फैल गया। बुधवार की सुबह सैकड़ों मनरेगा कर्मी ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी के हक परिसर स्थित आवास पर पहुंच गए। मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के आवास का घेराव किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मियों का कहना था कि हमलोग जुलाई महीने से ही आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है। रणजीत राम का पैसे के बिना इलाज नहीं हो सका इसलिए उनका निधन हो गया। मौत के लिए राज्य सरकार दोषी है। मनरेगा कर्मी दो-तीन घंटे तक मंत्री के आवास के बाहर जम रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा
    error: Content is protected !!