आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, न्यूड वीडियो बनाकर बेटे को भेज दिया

रांची: दुमका के रहने वाली एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। महिला से उसके परिचित चार युवाओं ने घर में घुसकर गैंगरेप किया। इतना ही नहीं गैंग रेप के आरोपियों ने महिला का न्यूड वीडियो बनाया और उसके बेटे को भेज दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दुमका के रहने वाली महिला देवघर में रहकर पति के साथ मजदूरी करती थी और जीवन यापन करती थी। वह देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में रहती थी। मंगलवार की सुबह उसका पति जसीडीह स्थित माल गोदाम में काम करने गया था। इसी बीच दोपहर में महिला को अकेला देख परिचित चार युवक घर में घुस आए। महिला को अपने कब्जे में लेकर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इनकी हैवानियत देखिए दुष्कर्म करते हुए न्यूड वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो बनाने के बाद उसके बेटे को भेज दिया। बेटे ने जब वीडियो दिखा तो वह चौंक गया। इसके बाद उसने जानकारी परिजनों को दी। सभी आरोपी महिला का मोबाइल और पैसे छीनकर भाग गए। पीड़िता का पति जसीडीह से आया और कुंडा थाने में मामला दर्ज कराया। कुंडा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा
    error: Content is protected !!