हजारीबाग के बरही में पवन पुत्र स्टील प्लांट में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, एक दर्जन से अधिक गंभीर, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Location: रांची

रांची : हजारीबाग के बरही में आज दोपहर एक बड़ी दुर्घटना की खबर है। यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थित पवन पुत्र स्टील प्लांट का चिमनी ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई । जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त 70 से अधिक मजदूर प्लांट में काम कर रहे थे। सभी मजदूर आउटसोर्सिंग कंपनी के थे। प्लांट का चिमनी ब्लास्ट कर जाने के कारण दुर्घटना हुई। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जबकि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।
घटना बड़ी है। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। संख्या को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और बरही के विधायक उमाशंकर अकेला मौके पर पहुंच गए हैं। मंत्री ने प्लांट का दौरा कर हादसे की जानकारी ली। मंत्री व विधायक घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी प्लांट में पहुंच गए हैं। दुर्घटना के मामले की जांच शुरू हो गई है। मृत मजदूर का नाम जितेंद्र बताया जा रहा है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!