ग्राम सभा में गिरिनाथ सिंह का हमला: ‘विधायकों ने केवल विधानसभा को लूटने का काम किया’

परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा रविवार को मेराल प्रखंड के पंचायत अरंगी के ग्राम कुम्भी, बनखेता एवं चरकापथल में आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि इस विधानसभा में भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप ले लिया है। उन्होंने मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर दूर छतरपुर, विशुनपुर और पिपराखुर्द में दलित परिवारों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए कहा कि ये परिवार आज भी पानी, बिजली और सड़क के लिए तरस रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल की याद करते हुए कहा, “जो मैंने काम कराया, उसकी स्थिति आज यथावत है। पिछले 15 सालों में पूर्व और वर्तमान के विधायक ने केवल विधानसभा को लूटने का काम किया है। लोग ढिंढोरा पीट रहे हैं कि विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है, लेकिन सच ये है कि यह केवल जुमला रह गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि यहां 50-50 प्रतिशत का खेल चल रहा है और एक ही सड़क को बार-बार बनाया जा रहा है। “मेरे समय में रिश्वतखोरी नहीं थी; हमारी प्राथमिकता थी कि अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों को लाभ मिल सके,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि विधानसभा में आज भय का माहौल व्याप्त है।

पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मेराल प्रखंड को नगर पंचायत, नगर परिषद और आईटीआई कॉलेज खुलवाने का काम करेंगे। अंत में, उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने भेजें, ताकि गरीबी दूर की जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज सिंह, सुनील चंद्रवंशी, शिवनाथ चौधरी, राम अवतार राम (मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष), महेंद्र यादव, नारद यादव, प्रेमचंद यादव, चंदेश्वर चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अजय कुमार कुशवाहा, अनुज शर्मा, राकेश ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!