गढ़वा विधानसभा में भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी जोरों पर

Location: Garhwa

गढ़वा विधानसभा के रंका में भाजपा नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आगामी परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभा स्थल का निरीक्षण किया और एक बैठक आयोजित की। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई सांसद और विधायक शामिल होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र और पूरे झारखंड में बदलाव की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता झारखंड से झामुमो की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
कार्यक्रम के प्रमंडलीय सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो के मंत्री मिथिलेश ठाकुर की तानाशाही से जनता परेशान हो चुकी है, और भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा उनकी सरकार की विदाई का शंखनाद करेगा।
पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो सरकार की विदाई की शुरुआत परिवर्तन यात्रा से होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो के मंत्री ने क्षेत्र को लूटा है और जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। आने वाले चुनावों में जनता इन्हें उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा, अलखनाथ पांडेय, विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, मिडिया प्रभारी रितेश चौबे, मुरारी यादव, शिवलाल सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, सच्चिदानंद तिवारी, बलराम यादव, राजेश्वर बैठा, संतोष चंद्रवंशी, गिरीवर यादव, संतोष तिवारी, बसंत प्रसाद, मनोज ठाकुर और धर्मेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!