गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लूट खसोट तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर : गिरनाथ सिंह

Location: Meral

मेराल मेराल कार्यालय पर सोमवार को पूर्व विधायक सह मंत्री गिरिनाथ सिंह द्वारा दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष सहित 9 पंचायत अध्यक्षों का चयन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में आए महिला, पुरुष समर्थकों ने अपने नेता गिरनाथ सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पूर्व मुखिया दुखन चौधरी उपाध्यक्ष महेंद्र रवि तथा कुर्बान अंसारी को सचिव मनोनीत किया गया। जबकि महिला मोर्चा का अध्यक्ष पिंकी कुमारी को बनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि विगत 15 वर्षों में पूरे झारखंड तथा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लूट खसोट तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है गरीब असहाय तथा जरूरतमंद लोगों का परवाह किसी को नहीं रहा। पूर्व तथा वर्तमान विधायक द्वारा भोली भाली जनता को बरगला कर अपनी झोली भरी गई। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि ठेकेदारी से लेकर सरकारी दफ्तरों में जबरदस्त वसूली की जा रही है, जल जंगल तथा बालू जैसे प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधियों द्वारा बालू की कालाबाजारी की गई स्थिति है कि घर बनाने के लिए लोगों को बालू भी नहीं मिल पा रहा है। विगत तीन-चार माह से वृद्धा पेंशन बंद कर दिया गया है जिससे लोग काफी परेशान है।गिरिनाथ सिंह ने कहा कि भोली भाली जनता को मुर्ख बनाकर आगामी चुनाव में वोट हासिल करने के उद्देश्य से अबूआ आवास, मईया मुख्यमंत्री सम्मान योजना जैसे कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया गया है जो मात्र छलावा है। मौके पर सुरेश गुप्ता, सुरेश केसरी अवध किशोर सिंह, लाल बिहारी चौधरी बाबुल सिंह मकसूद अंसारी अमित सिंह लालनी यादव हरिवंश राम फूलमानी देवी अंबिका चौधरी उमेश प्रजापति प्रदीप शाह संजय चौधरी पूनम देवी आरती कुमारी नजमून बीवी रशीदा बीवी गोपाल चौबे बिंदेश्वर चौधरी चतुर्गुण राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!