गढ़वा विधानसभा चुनाव के बाद करुआ कला में चुनावी रंजिश, हत्या की कोशिश और लूट का मामला दर्ज

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में चुनावी रंजिश बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। विशेषकर गढ़वा थाना क्षेत्र के करुआ कला गांव में चुनावी विवाद के चलते एक और मामला दर्ज कराने के लिए देवेंद्र तिवारी ने गढ़वा थाना में आवेदन दिया है।

आवेदन में देवेंद्र तिवारी ने करुआ कला पंचायत के मुखिया नारद तिवारी और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। साथ ही, देवेंद्र तिवारी ने दावा किया कि उन पर हमला करने के साथ-साथ 10 ग्राम सोने की चेन और 3100 रुपये की नगदी भी लूट ली गई।

देवेंद्र तिवारी ने अपने आवेदन में बताया कि वह करुआ कला स्कूल के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खड़े थे, तभी मुखिया नारद तिवारी और उनके साथियों—रामनिरैख तिवारी, धनंजय तिवारी, रोहित तिवारी, विनय तिवारी, दुर्गेश्वरी तिवारी, अजीत उपाध्याय, ऋतुराज उपाध्याय समेत चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर जानलेवा हमला किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुखिया नारद तिवारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद करुआ कला गांव में चुनावी रंजिश के कारण तनावपूर्ण माहौल बन गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!