गढ़वा शहर के पिपरा कला में सैनिक के घर से नकदी समेत 50 लाख की चोरी

Location: Garhwa

गढ़वा शहर इन दिनों चोरों के आतंक से परेशान है,विशेष पोशाक पहने उक्त चोर गिरोह द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है । आज शहर के रिहायशी इलाका कहे जाने वाले पीपरा खुर्द में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है,जहां चोरों ने सैनिक के घर से लगभग पचास लाख रुपए की चोरी की है जिसमें सोना,चांदी के गहने और नगदी सहित अन्य सामान की चोरी की गई है

,यहां बताएं कि इस घर में पिता सेवानिवृत सैनिक हैं जबकि उनके दोनों बेटे फिलवक्त आर्मी में पोस्टेड हैं,घर मालिक सेवानिवृत सैनिक पीड़ित ललन सिंह ने बताया कि जिस समय घर में चोरी हुई उस वक्त घर में मै और मेरी बीमार पत्नी और एक छोटा पोता था,हम सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे इसी का फायदा उठा कर चोरों ने इस भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है,घटना के बाद आसपास के लोगो में भय व्याप्त हो गया है,इस घटना के पूर्व भी संभवतः इसी गिरोह द्वारा दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है,इस चोरी की वारदात के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार शहर थाना प्रभारी बृज कुमार एवं पुलिस बल के साथ चोरी वाले घर में पहुंच जांच करने के साथ साथ पीड़ित ललन सिंह से पूरी जानकारी ली गई,उधर FSL की टीम भी जांच कर रही है,अधिकारी ने बताया कि गढ़वा जिला पुलिस टीम पूरी तरह सशक्त है,हर छोटे बड़े मामलों का त्वरित अनुसंधान करते हुए उसका खुलासा किया जा रहा है,चोरी के इस घटना की जांच के साथ साथ चोरों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है,जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!