गढ़वा प्रखंड के तिलदाग चौक के समीप एआइएमआइएम के हल्ला बोल पोल कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा प्रखंड के तिलदाग चौक पर एआइएमआइएम के हल्ला बोल पोल कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एआईएआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ एम एन खान ने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री 2019 के चुनाव में जो वादा किए थे कि मैं जीता हूं तो विकास करने का काम करूंगा। लेकिन सिर्फ मंत्री जी का विकास हुआ है, जनता का विकास नहीं हुआ। आज भी जनता परेशान है। ना किसानों को खेत में पानी मिला। नवजवानो को रोजगार नहीं मिला। पलायन पर अंकुश नहीं लगा। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वहीं यहां के विधायक बोलते हैं कि मैं बहुत विकास किया। डॉ एम एन खान ने कहा कि ने कहा कि स्थानीय विधायक लोगों को विकास का ख्वाब तो जरूर दिखाए। लेकिन वह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास करने में असफल रहे। स्थानीय विधायक के द्वारा सिर्फ विकास का ढिंढोरा पीटा जाता है। वही उनके कार्यकर्ता के द्वारा सोशल मीडिया पर विकास का ढिंढोरा पीटने का काम किया जाता है। लेकिन यहां की जनता स्थानीय विधायक के कारनामों से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। अब यहां की जनता उनके छलावे में नहीं आने वाली है। इस मौके पर युवा के जिला अध्यक्ष मोजाहिम अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, युवा नेता हसनैन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, जिला महासचिव अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दल छोड़कर कई लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में निजाम अंसारी, मंसूर खान, बाबर अंसारी, हरकू ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, अकलीम अंसारी, रामनाथ पासवान, इरशाद खान, पंकज तिवारी, कयूम अंसारी, वकील खान, कासीमुद्दीन खान, शहाबुद्दीन खान, नेसमजत खान, मंजूर खान, आसिफ खान, गोरख खान, अफसर खान, सिराज खान, सद्दाम हुसैन, आदेश विश्वकर्मा आदि के नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!