गढ़वा में झामुमो की नई चमक: 13 वार्ड पार्षदों ने किया पार्टी में शामिल, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जताया विकास का विश्वास

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा शहरी क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से 13 वार्ड पार्षदों ने झामुमो का दामन थाम लिया। सभी ने गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

शामिल होने वाले वार्ड पार्षदों में वार्ड एक की गजाला सिद्धिकी, वार्ड दो की नरगिस बानो, वार्ड तीन की रेणु देवी, वार्ड चार के दिनेश गौड़, वार्ड पांच की अंजू देवी, वार्ड छह के घनश्याम कुमार उर्फ पुतुल, वार्ड सात के विनोद प्रसाद उर्फ करीमन, वार्ड आठ की दुर्गा देवी, वार्ड 10 की स्नेहा देवी, वार्ड 14 की रश्मि सिन्हा, वार्ड 16 की ममता देवी, वार्ड 20 की सबीता देवी और वार्ड 21 की रिंकु कुमारी शामिल हैं। सभी ने विधानसभा चुनाव में मंत्री ठाकुर को जीताने का संकल्प लिया।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं और जिस संकल्प के साथ जनता उन्हें जीताने के लिए तैयार है, वे कभी भी जनता की उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा का विकास जिस गति से हुआ है, अगली बार हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही इसे और तेज किया जाएगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पूरे राज्य में गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों और महिलाओं के लिए बेहतर कार्य किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!