गढ़वा में बसपा प्रत्याशी अजय मेटल का भव्य रोड शो, चुनावी समर्थन के लिए जनता से की अपील

Location: Garhwa

रमकंडा (गढ़वा): बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने रविवार को अपने समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जोरदार रोड शो का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। यह रोड शो रमकंडा प्रखंड के जासोबार से शुरू होकर हरहे, चपरी, उदयपुर, कुंदगा बघमरी, रक्सी, नुंदाग, मुरली मंगरही होते हुए रमकंडा मुख्य बाजार तक निकाला गया।

रोड शो के दौरान अजय मेटल ने जनता से आगामी 13 नवंबर को हाथी छाप चुनाव चिन्ह (क्रम संख्या एक) पर वोट देकर अपना समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि “आपके आशीर्वाद से मुझे जीत मिलेगी, ताकि मैं आपके अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष कर सकूं।”

अजय मेटल ने आगे कहा कि आजादी के बाद से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस, राजद और झामुमो का कब्जा रहा है, लेकिन जनता को उनका हक नहीं मिला। भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति ने गरीबों, मजदूरों, किसानों, और दलितों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।

रमकंडा बाजार में आयोजित सभा में बसपा के स्टार प्रचारक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार रवि ने कहा कि बसपा ही गरीब जनता का भला कर सकती है और इस बार गढ़वा की जनता ने बसपा के पक्ष में बदलाव का मन बना लिया है।

रोड शो में बसपा के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित हजारों समर्थक उपस्थित थे, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम, युवा नेता कुंदन मेहता, बसपा नेता नंदा पासवान, रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष रमेश चौधरी, कुलदीप राम, आलम अंसारी, गुडु चौधरी, और मिडिया प्रभारी ललन चौधरी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!