गढ़वा में भाजपा सोशल मीडिया कार्यशाला: झामुमो सरकार के खिलाफ अभियान को मिली गति

Location: Garhwa

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में गढ़वा जिले के पिंडरा स्थित जिला कार्यालय में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि सोशल मीडिया के युग में हर व्यक्ति इसके माध्यम से अपने विचारों को साझा कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो सरकार के मंत्रियों और विधायकों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है।

प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरिंदम देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका जा सके। प्रदेश आईटी प्रभारी विवेक विकास ने कहा कि झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसे उजागर करने के लिए आईटी और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल शाहदेव ने विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि इसे बूथ स्तर तक ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ज्ञान चौबे ने दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, आशीष भारद्वाज, सोमेश सिंह, पंकज पांडेय, अभिषेक कश्यप, शुभम गुप्ता, जयंत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, अनवर साह, डॉ. पतंजलि केशरी, अशोक कुमार, परीक्षित तिवारी, सुशील पाण्डेय, सुमित तिवारी समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!