गढ़वा के विकास में हरसंभव सहयोग, नकारात्मक राजनीति से करेंगे किनारा: मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि उनका एकमात्र उद्देश्य गढ़वा का विकास है। विकास कार्यों में वे हमेशा सकारात्मक सहयोग करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के अच्छे कार्यों का समर्थन और गलत कार्यों का विरोध करना उनकी प्राथमिकता है।

श्री ठाकुर ने कहा, “वर्तमान विधायक गढ़वा के विकास और जनहित के लिए जो भी बेहतर कार्य करेंगे, उसका हम पूरा समर्थन करेंगे। लेकिन अगर कोई कार्य गढ़वा के हित के खिलाफ होगा, तो उसका जोरदार विरोध भी किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि गढ़वा के विकास के लिए वे हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। “मेरी इच्छा है कि गढ़वा में हर हाल में विकास और जनहित के कार्य हों। अच्छे कार्य चाहे कोई भी करे, हम उसका समर्थन करेंगे, लेकिन गढ़वा और इसकी जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।”

मिथिलेश ठाकुर ने यह भी कहा कि अच्छे कार्यों का विरोध करना उनका सिद्धांत नहीं है। उनका फोकस गढ़वा को बेहतर बनाने पर है, न कि नकारात्मक राजनीति करने पर।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!