गढ़वा झामुमो महिला मोर्चा ने चुनाव जीतने का लिया संकल्प, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिया बूथ मजबूती का मंत्र

गढ़वा। झामुमो महिला मोर्चा की बुधवार को गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों को झारखंड सरकार के कार्यों से अवगत कराने और बूथ कमिटी को मजबूत करने का निर्णय लिया।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद राज्यहित और जनहित में बहुत ही बेहतर कार्य किए हैं। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी जनहित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही, विरोधियों की झूठ-फरेब की नीति से भी जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता तन-मन से लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में लग जाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करने और चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए।

मंत्री ने कहा कि विरोधी चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में हर हाल में महागठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करेगा। गढ़वा की जनता विकास करने वाले को ही अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी, और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!