गढ़वा, भवनाथपुर, विश्रामपुर में मतदान कल, सुबह 7:00 बजे से वोटिंग, तैयारी पूरी

Location: Garhwa




● डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु अधिष्ठापित किये गयें विभिन्न स्टॉल
● जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान कर्मियों को प्रस्थान करने से पूर्व दिए गयें आवश्यक निर्देश
● डिस्पैच सेंटर पर संपूर्ण प्रक्रियाओं का आयुक्त, पलामू प्रमंडल द्वारा लिया गया जायजा
दिनांक- 13 नवम्बर 2024 को गढ़वा जिला अंतर्गत विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में बने डिस्पैच सेंटर से सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ सभी मतदान पदाधिकारी (पीठासीन, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी), सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। सभी डिस्पैच संबंधी प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय की उपस्थित एवं देख-रेख में निर्वाचन आयोग के एसओपी का अनुपालन करते हुए पोलिंग पार्टी डिस्पैच प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। पार्टी मिलान करते हुए सभी मतदान कर्मियों को मतदान के लिए ईवीएम वीवीपीएटी समेत अन्य सभी आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई एवं वाहन के माध्यम से सभी को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। मतदान कर्मियों की सुविधा हेतु डिस्पैच सेंटर पर विभिन्न काउंटर अधिष्ठापित किए गए थें, जिनमें कार्मिक कोषांग फैसिलिटेशन सेंटर, हेल्पडेस्क, मेटेरियल कोषांग, ईवीएम कोषांग, चिकित्सा दल आदि। एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में बनाये गये डिस्पैच सेंटर का एवं सभी मतदान कर्मियों को डिस्पैच करने आदि संबंधी कार्यों का आयुक्त पलामू प्रमंडल बालकिशुन मुंडा द्वारा भी जायजा लिया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक- 13 नवम्बर 2024 को गढ़वा जिला अंतर्गत मतदान संपन्न कराया जाना है, जिसकी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गढ़वा- 80 एवं भवनाथपुर- 81 को लेकर एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में बने डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों को आवश्यक दिशा निर्देश किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से मतदान प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के निहित निदेशों के अंतर्गत पूर्ण सतर्कता व सावधानी से सम्पन्न कराने की बात कही। साथ ही सभी को अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों में ही ठहरने की बात कही। ज्ञातव्य है कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए गढ़वा जिले के विधानसभा क्षेत्र 80- गढ़वा एवं 81- भवनाथपुर के लिए रिसीविंग सेंटर कृषि उत्पादन बाजार सामिति, गढ़वा में बनाया गया है। मतदान समाप्ति के पश्चात ईवीएम को उक्त रिसीविंग सेंटर में जमा कराने को लेकर निदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने गंतव्य स्थल (मतदान केंद्रों) पर अपने-अपने पोलिंग पार्टी के साथ जाकर पूरी सतर्कता से कार्य करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गयें हैं।
13 नवम्बर 2024 को मतदान कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री जमुआर, पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी मतदान पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी गई।
● अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान!!

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!