गरीब व असहाय दिव्यांगों के बीच हुआ कंबल वितरण

Location: Meral

आनंदमार्ग की योगसाधना पद्धति प्रेरणादायक और अनुकरणीय: डॉ. राम सागर मेहता
निःस्वार्थ सेवा से प्रेरणा लेनी चाहिए: मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी

मेराल। आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा मेराल द्वारा रविवार को आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (AMURT) के बैनर तले कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आनंदमार्ग के संस्थापक प्रभात रंजन सरकार उर्फ श्रीश्री आनंदमूर्ति जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और प्रभात संगीत के गायन से हुई।

मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि आनंदमार्गियों की निःस्वार्थ सेवा समाज को प्रेरित करती है। उन्होंने ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए दिव्यांग, मूकबधिर, विधवा महिलाओं और अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया।

डॉ. रामानुज प्रसाद (अमूर्त सचिव, गढ़वा) ने कहा कि आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम एक वैश्विक संस्था है जो प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, अकाल, भूकंप और महामारी में राहत सेवा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टीम ने यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रवासी भारतीयों और प्रभावित लोगों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शाखा प्रमुख डॉ. लाल मोहन ने कहा कि आनंदमार्गी सेवा कार्य स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से निरंतर जारी हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसे कार्यों में सहयोग देकर जरूरतमंदों की मदद करें।

कार्यक्रम को कैलाश प्रसाद, पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा, वीडीसी छाया कुमारी और रूपु महतो सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कुशवाहा, बीरेंद्र चौधरी, संतोष कुमार, सुधांशु शेखर, उदय कुमार, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार और कैलाश सोनी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर संजय भगत, हरेंद्र द्विवेदी, अमरनाथ कुमार, मनोज कुमार, धन्नजय चौधरी, आरती देवी, इंजीनियर रोहित कुमार, तन्मय कुमार, मुन्ना कुमार, तरुण, गार्गी, नंदनी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. लाल मोहन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर रोहित कुमार ने दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!