गांधी जयंती समारोह: बच्चों ने व्यक्त किए गांधीजी के विचार, अहिंसा और सत्य पर जोर

Location: Garhwa



आज गांधी जयंती के अवसर पर टेंडर हार्ट्स स्कूल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। सभा को संबोधित करते हुए निदेशक एस.एन. पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित शांति और सविनय अवज्ञा का सिद्धांत केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाने में सहायक नहीं था, बल्कि यह सिद्धांत विश्व में आजादी और शांति स्थापना का एक सशक्त माध्यम बन गया। इस सिद्धांत ने वैश्विक स्तर पर बदलाव लाया और नेल्सन मंडेला जैसे महान नेताओं को प्रेरित किया।

प्रार्थना सभा के बाद, कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “गांधीजी का विश्व जगत में योगदान”। इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी दुनिया की हिंसक सरकारों को चुनौती देता है। अहिंसक आंदोलन आज भी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने में सहायक होते हैं। वस्तुतः प्रजातंत्र की परिकल्पना अहिंसा के बिना संभव नहीं है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री पर स्वरचित और अन्य स्रोतों से प्राप्त कविताओं का पाठ किया। शिक्षकों में विनय चौबे, जूली कुमारी, असलम अंसारी, नंदलाल कुमार, गुफराना, सरिता पन्ना, रामबाबू मिश्र, और रिंकी कुमारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज कुछ लोग गांधीजी को जानबूझकर भुलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गांधीजी केवल भारत के नहीं, बल्कि विश्व राजनीति के मूल सिद्धांतों की आत्मा हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। आज भी गांधीजी को पूरी दुनिया में पढ़ा और सराहा जाता है।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8 की रिशा तिवारी और मान्या जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!