Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। प्रमुख शोभा देवी एवं बीपीओ आनंद कुमार ने परिसर में आम का पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की। मौके पर प्रमुख शोभा देवी ने बताई कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधा लगाना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक नई शुरुआत की गई, जिसकी देखभाल और इसका संरक्षण करना हमसभी का दायित्व है। इस मौके पर रोजगार सेवक दयानंद प्रजापति, विष्णुकांत उरांव, विजय राउत, लल्लू राम आदि उपस्थित थे।