एआइएमआइएम के भीखही पंचायत अध्यक्ष बने रमेश चौधरी

Location: Garhwa

गढ़वा :एआइएमआइएम डंडा प्रखंड के बैठक आयोजित की गई। बैठक में डंडा प्रखंड के भीखही पंचायत अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रमेश चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि बिंदु चौधरी को महासचिव बनाया गया। चयनित लोगों को पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी डॉ एम एन खान ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कहा कि इन लोगों को अध्यक्ष और महासचिव बनने से पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर
जिला संरक्षक अब्दुल सकुर अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, जिला सचिव अशोक चौधरी, गढ़वा प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी दाऊद इब्राहिम, फैज किंग आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर एआइएमआइएम के नीति और सिद्धांत को प्रभावित होकर कई लोगों ने एआइएमआइएम का दामन थामा। इस दौरान एआइएमआइएम की सदस्यता ग्रहण करने वालों में
गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के रामधनी चौधरी, राम गहन चौधरी, सुरेश चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, लालू कुमार, राजेश्वर चौधरी, हरेंद्र चौधरी, सोहर चौधरी, सुमित्रा देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, विमली देवी, संगीता देवी, सुधा देवी, सुषमा देवी, कामेश्वर चौधरी, अमित चौधरी आदि के नाम शामिल है। मौके पर एआइएमआइएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि एआइएमआइएम से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम के नीति और सिद्धांतो से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। जिसका नतीजा है कि काफी संख्या में लोग एआइएमआइएम से जुड़ रहे हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि लोगों को अब लगने लगा है कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास एआईएमआईएम ही कर सकता है। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि अभी तक सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है।विकास के नाम पर सिर्फ ढोल पीटा गया है।लेकिन विकास नहीं किया गया है। लोगों ने कहा कि इस बार गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन होना तय है।इस बार गढ़वा विधान सभा क्षेत्र से एआईएआईएम का ही परचम लहराएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!