दबंगों ने रोका घर का निकास का पनी खपड़ैल मकान पानी में डूबने से परिवार तबाह, प्रशासन मुक दर्शक

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के पतिहारी गांव में अयोध्या ठाकुर का परिवार गांव के ही दबंगों द्वारा बरसात के पानी का निकास बंद किए जाने के कारण पिछले पांच दिनों से बरसात का पानी घर में भरने के कारण तबाह है।

परिवार के लोग प्रखंड प्रशासन से लेकर पुलिस तक अपना मिट्टी का पानी में डूबा घर एवं घरेलू सामग्री की बर्बादी को रोकने के लिए गुहार लगा रहे हैं पर उनकी सामाचार लिखे जाने तक एक नहीं सुनी जा रही है। जबकि गांव के दबंग भी इतने निष्ठुर है कि इस परिवार का पिछले चार-पांच दिनों से नींद हराम है। खाने पीने पर आफत आ गई है। बावजूद डूबे हुए मकान से पानी निकासी का रास्ता नहीं दे रहे हैं।
इस संबंध में अयोध्या ठाकुर ने बताया की उसके घर के सामने दबंगों द्वारा जबरन एक सड़क पूरी ऊंची कर बना दिया गया है ।उस सड़क को बनाते समय ही उन लोगों ने पानी निकासी का रास्ता मांगा था‌। मगर सड़क निर्माण से जुड़े दबंगों ने कहा कि अब तुम इसी घर में बरसात के दिनों में मारोगे, तुम्हें किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। बतौर अयोध्या ठाकुर उसने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से भी किया। बावजूद उसकी एक नहीं सुनी गई और अब वह बरसात का पानी घर में भरने से परेशान है, क्योंकि उसका मिट्टी का खपरैल मकान बरसात के पानी से लबालब भर गया है, उसके घर के सभी हिस्से में दो से तीन फीट पानी लगा हुआ है। उसके घर में खाना पीना बंद है घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है‌। बच्चे भूखे प्यासे बिलख रहे हैं। वह जाए तो जाए कहां, उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है ‌।अयोध्या ठाकुर का परिवार आज पुलिस के पास भी गई प्रशासन के लोग आए थे परंतु रस्म देगी कर लट गए। और स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन की ओर से जिन दबंगों के खेत से पाइप बिछाकर बरसात का पानी निकासी का निर्देश दिया गया उसमें पाइप दबंगों द्वारा नहीं बिछाने दिया जा रहा है। मुखियाजी भी इस मामले में पूरी तरह से दबंगों के साथ हैं, लिहाजा यह परिवार परेशान है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!