डंडई थाना के पुलिस लॉकअप में ग्रामीण की मौत के बाद जमकर हंगामा, उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़, थाना घेरा, किया पथराव

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के डंडई थाना में पुलिस लॉकअप में एक ग्रामीण के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशत भीड़ के द्वारा थाना का घेराव कर पथराव किया गया । इस दौरान पुलिस वाहन में तोड़फोड़ किया गयाहै। हालात बिगड़ते देख पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज तथा फायरिंग किया जाने की भी सूचना है ‌। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना में कई ग्रामीण एवं पुलिस को भी घायल होने की सूचना है।

दरअसल डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी बच्चा भुइयां पिता स्व बालकेशर भुइयां उम्र करीब 50 वर्ष को डंडई थाना के बाल मित्र कक्ष में सोमवार की रात्रि मौत के बाद
पुलिस का कहना था कि आरोपी ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि ग्रामीणों का कहना था उसकी मौत चार दिनों तक लगातार पुलिस हाजत में रखना तथा पुलिस द्वारा मारपिट किए जाने के कारण हुई है ।
आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, डंडई थाना पुलिस होश में आओ, बच्चा भुइयां को जिंदा वापस दो, थाना में पिटाई करना बंद करो, थाना की मनमानी नहीं चलेगी सहित अन्य नारे लगा रहे थे। इसि बीच कुछ देर बाद पथराव होना शुरू हो गया और उसके जवाब में पुलिस ने लाठि डंडा भांजे तथा तीन चार फायरिंग किया। इसके बाद एसडीपीओ नके मृतक के परिजनों को मिलने के लिए थाना बुलाया। तो स्थिति सामान्य हुई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 20 सितंबर दिन शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे जरही गांव निवासी धनंजय साह को चाकू से हमला करने के मामले में 50 वर्षीय बच्चा भुइयां को डंडई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले लाया था। गिरफ्तारी के बाद डंडई थाना पुलिस के द्वारा उसे चार दिन तक थाना के बाल मित्र कक्ष में रखा गया था। थाना के चौकीदार के द्वारा मंगलवार के सुबह करीब 6 बजे उसे शौच के लिए दरवाजा खोला तो देखा कि बाल मित्र कक्ष के खिड़की में बच्चा भुइयां का शव उजला गमछा से गर्दन लिपटा व मृत पड़ा हुआ है। पुलिस हिरासत में बच्चा भुइयां के मौत की जानकारी परिजनों को मिला तो जरही गांव के सैकड़ो ग्रामीण आक्रोशित होकर थाना पहुंच गए और थाना का घेराव करने लगे। इस दौरान मृतक बच्चा भुइयां की पत्नी बसंती देवी, पुत्री पूजा देवी, पुत्र मनदीप कुमार भुइयां, छोटू भुइयां,भाई सुखदयाल भुइयां, तेतर भुइयां, रंजन कुमार, एस कुमार भुइयां, लगन भुइयां, रामनाथ भुइयां, संजू भुइयां, सुरेंद्र भुइयां, अशोक भुइयां, कुंती देवी सहित अन्य लोगो ने बताया कि 20 सितंबर दिन शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे बच्चा भुइयां ने नशे के हालत में जरही गांव निवासी धनंजय साह के पेट में चाकू गोद दिया था। चाकू से हमला करने के बाद बच्चा भुइयां वही पर बैठ गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डंडई थाना पुलिस को दिया। पुलिस ने तत्काल जरही गांव पहुंच शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बच्चा भुइयां को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर थाना ले लाया था। गिरफ्तारी के बाद उसे चार दिनों तक थाना में ही रखा गया और उसे बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन के द्वारा बच्चा भुइयां की मौत को आत्महत्या का नाम दिया जा रहा है। जब कोई भी आरोपी थाना के हाजत में एक धागा तक नहीं ले जा सकता तो बच्चा भुइयां कैसे अंदर गमछा ले गया। वही बताया की प्रशासन के द्वारा परिजन के बैगर सूचना के शव को थाना के बाल मित्र कक्ष से पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया। घटना के अनुसंधान करने पहुंचे एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि जरही गांव निवासी हीरालाल साह के द्वारा सोमवार को चाकू से मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में बच्चा भुइयां को सोमवार के करीब 5 बजे गिरफ्तार कर थाना लाया गया था और उसने रात्रि में थाना के बल मित्र कक्षा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
पक्ष
चाकू से हमला मामले में बच्चा भुइयां को सुक्रवार को थाना लाया गया था लेकिन भुक्तभोगी के द्वारा आवेदन नहीं मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया था।पुनः उसे सोमवार को शाम में लाया गया था।
जनार्दन राउत
थाना प्रभारी डंडई।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!