Location: Garhwa
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को एम्स, दिल्ली में निधन हो गया। 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति को नई दिशा प्रदान की। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
कांग्रेस छात्र संगठन गढ़वा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार चौबे ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें। डॉ. सिंह को एक कुशल अर्थशास्त्री और दूरदर्शी नेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।”
चौबे ने डॉ. सिंह के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और नेतृत्व की मिसाल देशवासियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। साथ ही, उन्होंने भारत सरकार से डॉ. मनमोहन सिंह को मरणोपरांत “भारत रत्न” से सम्मानित करने की मांग की।