डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर झामुमो गढ़वा जिला कमिटी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गढ़वा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर हुआ।

डॉ. मनमोहन सिंह जी का गुरुवार रात दिल्ली में निधन हो गया, जिससे पूरा राष्ट्र शोक में है। झामुमो नेताओं ने कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यकाल को भारत के स्वर्णिम अध्यायों में अंकित किया जाएगा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का नाम और योगदान जब तक चांद-सितारे रहेंगे, तब तक अमर रहेगा।
सभा में उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनके परिजनों को साहस और संतावना प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सात दिनों तक सभी राज्य स्तरीय कार्यक्रम स्थगित रखने और राष्ट्रीय ध्वज झुकाने का निर्णय लिया गया।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, केंद्रीय सदस्य शरीफ अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौबे, अनिता दत्त, विकास सिंह कुशवाहा, आशीष अग्रवाल, कार्तिक पांडेय, अशर्फी राम, गुरु दत्त, फरीद खां, वंदना जायसवाल, रामसागर उरांव, मकबूल आलम, राजन उरांव, रविंद्र तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शाहरुख खां, जितेंद्र दुबे एवं अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!