कांग्रेस छोड़ ढाई सौ लोगों ने थामा झारखंड विकास पार्टी का दामन: विधायक प्रत्याशी जागृति दुबे ने माला पहनाकर किया स्वागत

Location: Manjhiaon

मझिआंव:

शुक्रवार को सोनपुरवा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि और कांग्रेसी नेता आनंद कुमार दुबे के नेतृत्व में उनके आवास आचछोडीह में कांग्रेस पार्टी छोड़कर करीब ढाई सौ महिलाओं और पुरुषों ने झारखंड विकास पार्टी (जेवीपी) की सदस्यता ग्रहण की। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जागृति दुबे और झारखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आनंद दुबे ने सभी को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

सभा को संबोधित करते हुए जागृति दुबे ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से विश्रामपुर की जनता को जनप्रतिनिधियों ने ठगने का काम किया है। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता का समर्थन मिलता है, तो महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और क्षेत्र का चौमुखी विकास उनकी प्राथमिकता होगी।

झारखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि पिछले चार दशकों से विधायक बदलते रहे हैं, परंतु विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे हर प्रखंड में 51 बहनों की शादी का आयोजन करेंगे और प्रत्येक प्रखंड में दो एंबुलेंस की व्यवस्था कराएंगे। उन्होंने जनता से जात-पात से ऊपर उठकर सोच-समझकर मतदान करने का आग्रह किया।

कांग्रेसी नेता और पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार दुबे ने बताया कि जागृति दुबे और रजनीश दुबे के बढ़ते जनाधार को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ झारखंड विकास पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सोनपुरवा पंचायत की पूर्व मुखिया मधु दुबे, आनंद कुमार दुबे, खिरू सिंह, बिट्टू पाण्डेय, आलम आलमगीर खां, हैदर अली खां, सजाद आलम, सकिल अंसारी, सिकंदर बैठा, सूर्य देव चौधरी, अरविंद उरांव, नवल दुबे, हीरा दुबे, अखिलेश रजवार, दीनानाथ रजवार, मोहन रजवार, उपेंद्र चौधरी, सुकन चौधरी, मुनक्का बैठा, कौशल किशोर दुबे, गुड्डू बैठा, सुरेंद्र पासवान, कोशिला देवी, कबूतरी देवी, सुधा देवी, रामकलीय देवी, सरिता देवी, पानपती देवी, सुनीता देवी सहित अन्य कई नाम शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!