चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा पुलिस ने पिछले कुछ महीनों से गढ़वा शहर में लगातार घट रही बाइक चोरी की घटना का उद्वेदन करते हुए चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चार मास्टर चाबी तथा एक मोबाइल बरामद किया है।

यह जानकारी देते हुए गढ़वा के एसडडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि दरअसल पिछले कुछ महीनो से लगातार चोरी की घटना घट रही थी । इसे लेकर पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था । एस एसआईसीटी के सदस्यों द्वारा शहर के सदर अस्पताल कचहरी एवं बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर साढे लिवास में पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई। इसी क्रम में मंगलवार को शाम को संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के उमैनी गांव निवासी विकास यादव को हिरासत में लिया गया । पूछताछ के दौरान विकास ने बतलाया कि उसके दो अन्य साथी गढ़वा बस स्टैंड पर बाइक चोरी के फिराक में है। सूचना के आलोक में पुलिस ने बस स्टैंड गढ़वा की घेराबंदी का कर ग्रुप के दो सदस्य पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़कपुर निवासी आकाश कुमार गुप्ता तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासी शिवकुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने दो बाइक चोरी का बरामद किया है । लोगों के सूचना के अनुसार इस गिरोह के अन्य दो सदस्य फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन कर रही है । पूछताछ के दौरान चोर गिरोह के सदस्य ने बताया कि वे लोग मास्टर चाबी से बाइक को सर्वाधिक स्थल से खोलकर चोरी कर संपत हो जाते थे‌। इस तरह से गढ़वा शहर में पिछले कुछ महीनो से लगातार घट रही बाइक चोरी की घटना से परेशान पुलिस को एक बड़ी सफलता हांथ लग गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!