छत्तीसगढ़ में हादसे का शिकार हुआ सगमा का युवक, गांव में पसरा मातम

Location: सगमा

सगमा प्रखंड अंतर्गत धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर गांव के युवक सखीचंद प्रजापति (24 वर्ष) की छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित स्टील प्लांट में कार्य के दौरान हुई दर्दनाक मृत्यु से गांव में मातम का माहौल है। सखीचंद एक माह पहले अपने साथियों के साथ रायपुर के सम्भव स्टील प्लांट में सरिया शेट्रिंग का काम करने गया था।

26 सितंबर की शाम करीब 5 बजे काम के दौरान शेट्रिंग का प्लेट खोलते समय वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के परिवार को पुलिस द्वारा सभी औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव सौंपा गया। ठेका कंपनी ने एंबुलेंस के जरिए शव को उसके पैतृक गांव भेजा। 28 अक्टूबर की रात जब शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्वजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मुखिया पति हनुमंत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, महासचिव धर्मजित यादव, बबलू ठाकुर और राजेश बैठा मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सखीचंद प्रजापति पार्टी के कुशल कार्यकर्ता थे, उनकी असामयिक मृत्यु से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है।

विधायक भानु प्रताप शाही की ओर से शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा गया कि इस दुःख की घड़ी में पार्टी मृतक के परिवार के साथ खड़ी है, और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!