छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी स्कूल निदेशक की पिटाई, गिरफ्तार, बरही के स्कूल को पुलिस ने किया सील

रांची : हजारीबाग जिले के बरही स्थित करियातपुर में संचालित सनराइज स्कूल के निदेशक सुरेश प्रसाद पर एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। स्कूल निदेशक सुरेश प्रसाद ने दसवीं की छात्रा के साथ 29 अगस्त की सुबह में अपने कमरे में बुलाकर छेड़खानी की थी। इस घटना के बाद छात्रा ने स्कूल आना बंद कर दिया था। वह गुमसुम रहती थी। आत्महत्या के बारे में सोच रही थी। परिजनों ने जब पूछताछ की तब उसने घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और अन्य अभिभावक सनराइज स्कूल में पहुंच गए। अभिभावकों ने स्कूल और निदेशक के घर का घेराव किया। निदेशक की जमकर पिटाई की। सुरेश प्रसाद घायल हो गए। उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया छात्रों ने भी अभिभावकों का साथ दिया। अभिभावकों का गुस्सा देखा शिक्षक और निदेशक भौचक रह गए।
मामले की सूचना पर एसडीपीओ और थानेदार पुलिस बल के साथ पहुंचे। अभिभावकों को किसी तरह शांत करा कर सुरेश प्रसाद की जान बचाई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की निगरानी में ही उनका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने स्कूल को सील कर दिया है। स्कूल के निदेशक सुरेश प्रसाद ने छेड़खानी के आप को खारिज किया है और कहा है कि एक साजिश के तहत उन्हें फसाया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!