सेल्स टैक्स के डर से मझिआंव की अधिकांश दुकानों पर ताले लगे

Location: Manjhiaon

मझिआंव नगर पंचायत के बाजार में सेल्स टैक्स के अधिकारियों के आगमन की खबर से शुक्रवार को व्यापारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच देखते ही देखते अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पूरे बाजार में सन्नाटा छा गया, और लगभग 90 प्रतिशत व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए।

व्यापारियों के बीच यह चर्चा है कि यदि सरकार सेल्स टैक्स में किसी प्रकार की छूट या राहत नहीं देती है, तो आखिर किस कारण से सभी दुकानदारों ने इतनी जल्दी अपनी दुकानें बंद कर दीं? यह सवाल बाजार और चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोगों का कहना है कि मेराल-बिशनपुरा प्रखंड से सेल्स टैक्स के अधिकारी छापामारी करते हुए मझिआंव की ओर बढ़ रहे थे, जिसके कारण व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिरने लगे।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह सिर्फ अफवाह थी या वाकई सेल्स टैक्स की जांच चल रही थी। मामले की हकीकत जानने के लिए अभी अधिकारियों से कोई बयान नहीं मिला है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!