बुजुर्ग महिला को डायन कहकर दो युवकों ने मार-पीट कर घर छोड़कर भाग जाने अन्यथा जाने की दी चेतावनी

Location: Ranka

रंका – रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव में एक 62 वर्षीया बुजुर्ग महिला को डायन कहकर उसके अपने गोतिया परिवार के दो युवकों ने गुरुवार के दोपहर लाठी डंडे से बुरी तरह मार-पीट कर घर छोड़कर भाग जाने अन्यथा जान से मार डालने की चेतावनी से भयभीत महिला ने रंका थाना प्रभारी से जान बचाने की गुहार लगाई है.

मारपीट की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंचे चौकीदार के साथ भी दोनों युवकों ने बुरी तरह मार-पीट की घटना को अंजाम दिया मार-पीट की घटना में घायल उक्त महिला एवं चौकीदार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के पश्चात पुलिस अभिरक्षा में घर भेज दिया गया है। इस बावत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव निवासी स्व. शिवनाथ सिंह की 62वर्षीया बुजुर्ग महिला कमला देवी के साथ उसके भसुर लालकेश्वर सिंह के दो बेटों क्रमशः संदीप सिंह एवं अर्जुन सिंह ने गुरुवार के दोपहर में डायन कहकर लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर रहे थे महिला दर्द से चिखती चिल्लाती रही मगर दोनों पर कोई असर नहीं हुआ मार-पीट की सूचना पर जब वहां चौकीदार को भेजा गया तो दोनों युवकों ने चौकीदार की भी बुरी तरह पिटाई करते हुए कपड़े तक फाड़ डाले थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला कमला देवी ने अपने लिखित बयान में कहा है कि उक्त दोनों की नजर मेरे हिस्से की साढ़े तीन एकड़ जमीन पर लगी हुई है इस लिए पिछले दो साल से समय समय पर डायन कहकर गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार किया जाता रहा है फिलवख्त महिला एवं चौकीदार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जल्द ही दोनों आरोपियों को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजेगी ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!