बोकारो में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

Location: रांची

रांची: फिर एक रेल हादसा हो गया। बोकारो चंद्रपुरा रेल मार्ग पर तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना बुधवार की देर रात की है। दुर्घटना के कारण इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। कई कई ट्रेन रद्द कर दी गई है। जबकि कुछ के मार्ग बदल दिए गए हैं। रांची वाराणसी वंदे भारत बरकाकाना हजारीबाग कोडरमा होकर वाराणसी की ओर गई। कुछ ट्रेन इधर-उधर रुकी हुई है। रेल लाइन को क्लियर करने का काम तेजी से चल रहा है। बोकारो स्टील प्लांट से स्टील लेकर एक मालगाड़ी बहादुरगढ़ जा रही थी। इसी बीच तुपकाडीह स्टेशन के आगे मालगाड़ी दो भागों में बट गई और दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना के कारण इधर-उधर लोहा बिखर गया है। इसे हटाकर रेल लाइन चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!