भाजपा नगर मंडल ने वार्ड न.11 में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया वृक्षारोपण

Location: Garhwa

गढ़वा : वार्ड न. 11 में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा द्वारा प्रायोजित था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद पांडे अधिवक्ता के घर पर वृक्षारोपण किया गया।

मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण का कार्य पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत सराहनीय है। इससे पर्यावरण में संतुलन बना रहेगा और लोगों में उत्साह और जागरूकता का संचार होगा।

नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के द्वारा जो टास्क हमें दिया गया है, उसमें हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए।

केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि इसे संरक्षित करना और इसे विशाल वृक्ष के रूप में तैयार होने तक इसकी देखभाल करना भी हमारा परम कर्तव्य है। यही संदेश हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का है और तभी पर्यावरण में संतुलन बना रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा, मंडल महामंत्री यशवंत कुमार मिश्रा, भाजपा नेता चंचल दुबे, जिला मीडिया प्रभारी बजेंद्र पाठक, ओबीसी मोर्चा पलामू प्रभारी विनय चंद्रवंशी, नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भाई चंदन जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, संजय ठाकुर, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, टिंकू गुप्ता और संतोष राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!